Deoghar: देवघर जेल में शनिवार दोपहर हाई अलर्ट सायरन बजने से हड़कंप मच गया। देवघर जेल के सामने स्थित नगर थाना प्रभारी रतन सिंह समेत पुलिस के जवान जेल की तरफ दौड़ पड़े। कैदियों में भी अफरा-तफरी मच गई। बाद में पता चलता है कि यह रिहर्सल था।
दरअसल, शुक्रवार की रात दुमका सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग होने की घटना बाद देवघर जिला के जेल अधिकारियों ने रिहर्सल कर तैयारियों का निरीक्षण किया। सायरन बजने के महज डेढ़ मिनट के अंदर नगर थाना की पुलिस टीम जेल परिसर के अंदर पहुंच गयी।
दोपहर तकरीबन 2:20 बजे जैसे ही सेंट्रल जेल की पगली घंटी बजी। जेल सहित नगर थाना में हलचल मच गया। जेल के अंदर सुरक्षा में तैनात जवान के साथ नगर थाना की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ आनन-फानन में थाना से जेल की ओर रवाना हो गए।
इस दौरान किसी अनहोनी की आशंका को लेकर वह अपने हाथ में सर्विस रिवाल्वर भी निकाल लिया। पीछे चल रहे जवान भी अपने हथियार के साथ तैयार हो गया। हालांकि जेल परिसर के अंदर जाते ही पता चला कि जेल प्रशासन की ओर से विषम परिस्थिति आने पर सुरक्षा में तैनात जवान कितने अलर्ट रहते है। इसका जायजा माक ड्रील के माध्यम से लेने के लिए पगली घंटी बजाया था।
थाना प्रभारी ने जेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों को विषम परिस्थिति आने पर किस तरह से अपना पोजिशन लेना है, इससे संबंधित स्टैंड-टू के बारे में बताया। बताया कि जब भी पगली घंटी बजे तो किस तरह से अपना पोजिशन लेना और किस स्थान पर खड़ा होना है ताकि जेल ब्रेक या अन्य किसी तरह की घटना होने पर कार्रवाई किया जा सके।
बरहाल घंटी बजने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और जवानों के मुस्तैद होने को लेकर जेल प्रशासन संतुष्ट नजर आए। नगर थाना द्वारा तुरंत की गई कार्रवाई को लेकर भी जेल अधीक्षक काफी हर्षित नजर आए।