
Deoghar: देवघर के शहरी क्षेत्र में ठगी करने वाले बदमाशों ने नया तरीका अपना लिया है। पहले ठग जेवरात साफ करने के नाम पर हाथ साफ किया करते थे। अब एसपी का आदमी बताकर लोगों को झांसा देकर जेवरात गायब कर दे रहे हैं। शहरी क्षेत्र में ठगों ने अभीतक दो लोगों से इस तरह की ठगी को अंजाम दे चुके हैं।

ताजा मामला बाजला चौक नियर बाजला कोठी निवासी महिला निर्मला देवी के साथ हुई। इसे लेकर निमर्ला देवी के बेटे प्रशांत केजरीवाल ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि उसकी मां दिन 11 बजे घर के बाहर खड़ी थी उसी दौरान एक युवक आया और कहा कि वह एसपी साहब का आदमी है। एसपी का निर्देश है कि महिला सोने का आभूषण नहीं पहने आप जो गहना पहने है उसे खोलकर रख दिजिये। इसके जबाव में उसकी मां ने कहा कि उसका घर तो सामने है वहां जाकर खोल देंगें।

इस युवक ने कहा कि साहब गली के बाहर खड़े हैं आप वहां चलिए। जब वह बाहर निकली तो एक युवक बाइक पर बैठा था। उसने कहा कि जेवरात खोलिये। उसके बाद मां से चार सोने का अंगुठी जिसमें दो हीरा जड़ित, एक मुंगा और एक पोखराज का व दो चुड़ी खोलवा कर कागज का पुड़िया में बांधकर वापस कर दिया।
जब उसकी मां घर वापस आकर उक्त कागज के पुड़िये को खोला तो उसमें दो नकली चुड़ी निकला। जब वह उक्त व्यक्ति को बाहर देखने निकली तो वह दरवाजे पर से गायब मिला। नगर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गयी है।


