
Deoghar: खेलो इंडिया सेंटर कुमैठा देवघर के प्रशिक्षक दीपक ने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला पंजाब में 10 से 15 दिसंबर 2024 को आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स सीईसीएस लेवल टू के प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत अंकों के साथ पास कर लिया। यह प्रशिक्षण वर्ल्ड एथलेटिक्स का द्वारा आयोजित लेवल 2 के जर्मनी के कोच गुंटर लांगे द्वारा दिया गया।

दीपक ने सभी विषयों में 100 प्रतिशत अंक लाकर लेवल 3 के लिए क्वालिफाई किया। बताते चलें कि लेवल 3 की पढ़ाई विदेश में होती है। उम्मीद है की वर्ष 2025-26 में इसकी परीक्षा होगी। दीपक की इस सफलता को लेकर जिला एथलेटिक्स संघ ने बधाई दी।

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े कहा कि यह देवघर के लिए काफी गर्व का विषय है। दीपक के द्वारा जिला के खिलाड़ियों को नया अंतराष्ट्रीय स्तर का तकनीक सीखने को मौका मिलेगा। जिससे यहां के खिलाड़ियों में निखार आएगा और हमारे जिला के खिलाड़ी का राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।
जिला खेल प्राधिकारण सचिव आशीष झा ने कहा कि दीपक शुरू से काफी प्रतिभावान खिलाड़ी रहे है और अब कोच के रूप में अपना परचम लहराया है। जिला एथलेटिक्स संघ से आग्रह होगा देवघर जिला में काफी प्रतिभा है , एक ऐसा टैलेंट हंट प्रोग्राम तैयार करें की ग्रामीण इलाके में छुपे प्रतिभा सामने आ सके।
बधाई देने वालों में जिला ओलंपिक संघ के सचिव चन्दना झा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मनोज मिश्र, जिला प्राधिकरण के सचिव आशीष झा , जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा,रवि केशरी, सुरेश शाह, कोच आलोक राठौर , नीतीश सिंह, बंटी नन्दन सिंह, लाली, प्रभाकर शांडिल्य, आशीष दुबे, गौरव, चंदन , रजनी, कैफ इत्यादि ने बधाई दी।


