Deoghar: जसिडीह थाना इलाके के पुनासी-कोइरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित मंझयानी मोड़ के पास पिकअप वेन और ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक सवार साला बहनोई की मौत हो गई।
मृतक का नाम सुरेन्द्र यादव और मुकेश यादव है। दोनों रिश्ते में साला बहनोई लगता है। बताया जाता है कि सुरेन्द्र देवीपुर के राजपुरा का रहने वाला है। जबकि मुकेश पुनासी के भगवानपुर का रहने वाला है।बताया जाता है सुरेन्द्र ससुराल आया था। बाईक से साला मुकेश के साथ देवघर जा रहा था।
उसी क्रम में मंझियाणी मोड़ के पास एक पिकअप वेन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही काफी लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर जसिडीह पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया।