
Deoghar: कुंडा थाना क्षेत्र के करणकोल में हुई गोलीबारी को लेकर थाना में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला करणकोल निवासी पप्पू ठाकुर के बयान पर दर्ज किया गया है। जिसमें लक्ष्मीपुर चौक निवासी राहुल मिश्रा, बस स्टेंड निवासी छोटू धपरा और दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। कहा है कि मंगलवार की सुबह वह अपने बिलासी स्थित आवास से हर दिन तरह करणकोल स्थित ढाबा खोलने पहुंचा था।

ढाबा के सामने स्वीफ्ट डिजायर कार पार्क कर बगल के गुमटी के संचालक रंजन सिंह से बातचीत कर रहा था। उसी क्रम में तीन बाइक पर सवार उपरोक्त आरोपी हरवै- हथियार के साथ वहां पहुंचे और पहले बेस बॉल स्टीक से जानलेवा हमला कर दिया। बचने के लिये जब ढाबा के अंदर भागा तो वे लोग भी अंदर घूस गये।

कहा है कि किसी तरह छोटू धपरा के हाथ से बेस बॉल स्टीक छिनकर सड़क के दूसरी तरफ भागे। उसी क्रम में राहुल मिश्रा और छोटू धपरा जान मारने के नियत से पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। किसी तरह जान बचाकर रोड के दूसरी तरफ बने एक घर में घूंस गया और अंदर से बंद कर दिया। कहा है कि गोली चलाते वक्त सभी अपराधी एक स्वर यही कह रहे थे कि बाबा को यदि रंगदारी नहीं दिया तो तुम्हारा बचना मुश्किल है।
दो संदिग्ध हिरासत में
गोली कांड के मामले में कुंडा पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है। हांलाकि पुलिस अभी दोनों के बारे में कुछ भी बताने से गुरेज कर रही है। हिरासत मेंे लिये गये दोनों संदिग्ध नगर थाना क्षेत्र के बताये जाते हैं। सूत्रों कि माने तो पुलिस ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों की पहचान कर ली है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिये लगातार पुलिस छापेमारी में जुटी है।


