Deoghar: कोलकाता में आयोजित 3 और 4 नवंबर को नेशनल विज्ञान सेमिनार में देवघर के बेटे शिवा विनायक पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। पूरे देश के विभिन्न राज्यों और यूनियन टेरिटरीज से कुल 32 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।

इस विज्ञान सेमिनार का टाइटल था बेसिक साइंस फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रॉफिट एंड चैलेंजिंग जिसमें शिवा द्वितीय स्थान प्राप्त कर देवघर के साथ झारखंड का भी नाम रोशन किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए संत फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल फादर अब्राहम कोलादीएल ने बताया कि यह काफी हर्ष की बात है जहां देशभर के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लिए थे।

वही देवघर जैसे छोटे शहर से बच्चे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रनर अप का खिताब जीता है जिसमें स्कॉलरशिप ₹24000 के साथ सर्टिफिकेट और कई पुरस्कार भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में एक पोटेंशियल होता है बस उसे एक सही दिशा दिखाने की जरूरत है जिससे बच्चे हमेशा उत्कृष्ट करते हैं।



