
Dhanbad : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

यहां निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई।

घटना तब हुई जब निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थक उनकी फोटो वाली पर्चियां बांट रहे थे।इसे लेकर भाजपा समर्थकों ने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर भाजपा समर्थकों ने पर्चियों को आग के हवाले कर दिया।
तनाव बढ़ने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
हाई स्कूल मैदान में झड़प के बाद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


