spot_img
spot_img

Bihar: आपसी विवाद में पति-पत्नी ने फंदे में झुलकर दे दी जान

बिहार के मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र में एक दंपति ने एक ही फंदे में लटककर जान दे दी। आत्महत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।

Madhubani: बिहार के मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र में एक दंपति ने एक ही फंदे में लटककर जान दे दी। आत्महत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, बेहटा गांव में पति-पत्नी ने एक कमरे में बंद होकर गले में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी सात माह की गर्भवती बताई जाती है।

बताया जाता है कि राजू प्रसाद यादव (22) की पिछले साल ही रानी (20) से शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक रविवार को तड़के किसी बात को लेकर देानों में विवाद हुआ और दोनों गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

जब यह घटना हुई तब घर पर कोई नहीं था। लड़के की मां और बहन उसी गांव में अपने दूसरे घर पर लड़के के पिता को खाना पहुंचाने गए थे। जब वहां से लोग वापस इस घर लौटे तब घर का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद किसी तरह गेट खोलकर अंदर लोग गए दोनों को फंदे में लटका पाया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

खजौली के थाना प्रभारी अजीत प्रसाद सिंह ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतका की मां के बयान पर आत्महत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!