
Deoghar: जसीडीह-दुमका रेल लाइन पर नंदन पहाड़ रिंग रोड के पास ट्रेन से गिरकर एक 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक का नाम पंकज कुमार पिता महेश महथा है जो नगर थाना क्षेत्र के महेशमारा का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता ने कहा है कि उसे चार लड़का है। मृतक पंकज मंझला था वह आरमित्रा प्लस 2 उच्च विद्यालय में नौंवीं कक्षा का छात्र था। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक दिन की भांति 10 बजे जसीडीह स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर कटोरिया टयूशन पढ़ने गया था।

जसीडीह से वह ट्रेन में सवार होकर कटोरिया जा रहा था। उसी क्रम में वह नंदन पहाड़ रिंग रोड के पास ट्रेन से गिर पड़ा। जिस वजह से उसकी मौत हो गई।


