
Deoghar: जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के सिरिया गांव निवासी राहुल कुमार राय की मौत बिजली का करंट लगने से हो गई है। मृतक मोहनपुर हाई स्कूल में 12 वी कक्षा का छात्र था।

घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि खेत में लगे आलू की फसल में पटवन करने गया था। उसी दौरान उसकी नजर खेत में टूटे हुए बिजली की तार पर पड़ी। वह तार को मोटर से जोड़ने का प्रयास करने लगा। उसी दौरान उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा।

स्वजनों ने आनन-फानन में आटो लेकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। बैद्यनाथधाम ओपी को घटना की जानकारी दे दी गई है।



