Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के उजाला चौक स्थित एक ट्रक बोडी गैरेज में चोरी करते एक चोर रंगेहाथ धरा गया। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर कुंडा पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से चोरी किया गया डायनमो (कीमत लगभग 30 हजार रूपये) बरामद किया गया।

इसे लेकर बंधा बैजनाथपुर निवासी गैरेज संचालक श्यामदेव शर्मा ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि बुधवार की सुबह 6 बजे के आसपास एक व्यक्ति गैराज से तीन पीस डायनमो जिसकी कीमत लगभग 30 हजार है कि चोरी कर भाग रहा था। उसी दौरान गैरेज में काम करने वाले सदस्यों ने उसे दौड़ कर पकड़ लिया।

आरोपी ने अपना नाम आशीष शर्मा साकिन आजाद चौक, नगर थाना बताया। इधर कुंडा पुलिस ने पुछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।



