spot_img
spot_img

Weather Update: झारखंड में प्री-मॉनसून एक्टिव, होली के दिन बारिश होने के आसार

झारखंड राज्य में प्री-मॉनसून एक्टिव हो गया है। इसलिए मंगलवार से प्रदेश का मौसम बदल जाएगा। मंगलवार को सूबे के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं वर्षा होगी।

Ranchi: झारखंड राज्य में प्री-मॉनसून एक्टिव हो गया है। इसलिए मंगलवार से प्रदेश का मौसम बदल जाएगा। मंगलवार को सूबे के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं वर्षा होगी। वहीं आठ मार्च को यानी होली के दिन मेघ गर्जन के साथ सभी 24 जिलों में बारिश होगी। यह जानकारी मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार और बुधवार को झारखंड में बारिश होगी। इससे पहले रांची और डालटेनगंज के उच्चतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है।

मौसम केंद्र ने कहा है कि सात मार्च को चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरगा जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है। वहीं, होली के दिन यानी 8 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होगी। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि हालांकि इस दौरान ज्यादा बारिश नहीं होगी, जहां बादल बनेंगे, वहीं छिटपुट बारिश होगी।

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गयी है। इसमें कहा गया है कि आठ और नौ मार्च को झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन एवं वज्रपात के साथ हवाएं भी चलेंगी।

हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। रांची का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। बारिश की वजह से रांची के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

मौसम केंद्र रांची ने यह भी बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, वहीं राजस्थान और उससे सटे इलाकों में एक चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मौसम में भी बदलाव आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!