
Deoghar: लोक आस्था के पर्व छठ को लेकर देव नगरी देवघर में उत्सवी माहौल है। सूर्योपासना के महापर्व छठ पर रविवार को व्रतियों ने डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य निवेदित किया। जिले भर में छठ घाट श्रद्धालुओं से भरे रहे।

ताल-तलैया, नदियों और बने वैकल्पिक छठ घाटों के अलावा शहर की एक बड़ी आबादी ने अपने-अपने घर के आंगनों, बगीचों और छतों पर भी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी जमा किया है। इसी पानी में उतर कर व्रती ने फलों से भरा सूप उठा सूर्य को अर्पित किया और पहला अर्घ्य निवेदित किया।


यह इस भावना के साथ है कि जिस सूर्य ने हमें अन्न दिया हम सबसे पहले उसे श्रद्धा भाव के साथ अर्पित कर रहे हैं। पूरे अनुशासन के साथ। निर्जला की सात्विकता के साथ।

कल चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती उपवास खोलेंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे।




पूरी बाबानगरी पारंपरिक गीतों से गुंजायमान रही। वहीं, पुलिस सुरक्षा के लिहाज से छठ घाटों पर काफी मुस्तैद दिखी।


