
Deoghar: देवघर नगर और कुंडा थाना इलाके से तीन बाइक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के बम्पास टाउन तीन नंबर फाड़ी के पास से एक सुपर स्पेलेंडर बाइक की चोरी कर ली गयी। इसे लेकर धनबाद जिला के हिरापुर थाना क्षेत्र निवासी पवन मिश्रा ने बाइक चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया है।

दूसरी बाइक थाना इलाके स्मार्ट बाजार के पास से चोरी कर ली गयी। गिरिडीह जिला के खोरीमहुआ निवासी देवघर लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सोरू मरांडी ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि स्मार्ट बाजार के सामने बाइक लगाकर वह अंदर कुछ सामान खरीदने चला गया। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं नहीं मिला।

कुंडा थाना क्षेत्र के हथगढ़ इलाके से बाइक चोरी कर ली गयी। इसे लेकर बाभनबीघा निवासी दीपक कुमार ने थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वह बाइक से हथगढ़ स्थित एक रिश्तेदार के घर गया था। उसके घर के सामने बाइक लगाकर अंदर चला गया। जब कुछ देर बाद बाहर निकला तो बाइक अपनी जगह से गायब थी। तब वह थाना में मामला दर्ज कराया। इधर मामला दर्ज कर दोनों थाना की पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


