
Ranchi: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल (Suspended IAS Pooja Singhal) को शनिवार को ईडी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया।

उनके साथ जेल में बंद सीए सुमन कुमार एवं बर्खास्त जूनियर इंजीनियर राम बिनोद प्रसाद सिन्हा को भी पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों की न्यायिक हिरासत अवधि दो नवंबर तक बढ़ा दी है। तीनों की अगली पेशी अब अदालत में दो नवंबर को होगी।



