
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में प्रभारी प्रवीण कुमार के बयान पर आर्म्स एक्ट (Arms Act) का मामला दर्ज किया गया है। जिसमें घोड़दौड़ा निवासी उपेन्द्र राउत उर्फ टाईगर और बंधा बैजनाथपुर निवासी रोहित कुमार को आरोपी बनाया गया है।

कहा है कि मनीष झा की हत्या के बाद देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की दो अपराधी एक साथ हथियार लेकर जा रहे हैं। उक्त सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी टीम घोड़दौड़ा पहुंची और उपेन्द्र राउत उर्फ टाइगर के घर को चारों ओर से पुलिस बल के द्वारा घेर लिया गया। उसके बाद दरवाजा खोलवाया गया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे। जवानों ने दोनों को दबोच लिया। जब तलाशी ली गयी तो रोहित के पास से लोडेड 7.65 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया। वहीं उपेन्द्र के पॉकेट से 7.65 एमएम का दो जिंदा कारतुस बरामद किया गया।
आशिष मिश्रा, छोटू श्रृंगारी और आदर्श तिवारी हैं हमारे बॉस

जब दोनों से कड़ाई से पुछताछ किया गया तो बताया कि आशिष मिश्रा, छोटू श्रृंगारी और आदर्श तिवारी उसका बॉस है और इनलोगों का बाबा परिहस्त गिरोह से पुरानी दुश्मनी है। बताया कि बीते कुछ दिनों पहले शिवगंगा के पास बाबा परिहस्त गिरोह के जय गिरी, बुरूशली और मनीष झा के साथ मारपीट हुआ था और उसके बॉस को गाली गलौज किया था। इसकी शिकायत उसने बॉस से किया था। उसके बाद आशिष मिश्रा ने आपस में योजना बनाकर कहा कि तुम जाकर छोटू श्रृंगारी से पिस्टल लेलो और आदर्श तिवारी से कारतुस उसके बाद उनलोगों को मार दो। उसके बाद से तीनो की हत्या करने की ताक में था।
19 अक्टूबर को शिक्षा सभा चौक पर तीनों पर हमला कर दिये। जिसमें मनीष झा मारा गया बाकि जय गिरी और बुरूशली बच कर भाग निकला।
Also Read:
- Jharkhand : भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने किया CM आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

- Deoghar में ‘बोल बम’ की गूंज के साथ उमड़ा जनसमुद्र, सावन के दूसरे सोमवार पर भक्ति-उल्लास का अनूठा नजारा

- JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में ED ने दर्ज की ECIR, मनी ट्रेल की जांच शुरू

- JPSC-JSSC विवाद: विधानसभा घेराव के लिए रांची में जुटे हजारों छात्र, कंटीले तारों से किलेबंदी, प्रशासन हाई अलर्ट

- ज्यादातर मांगें मानीं, छात्र आंदोलन वापस लें, CGL परीक्षा रद्द करना संभव नहीं: सुदिव्य कुमार




