
Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में हो गई। मृतका का नाम सीता देवी पति विक्रम चौधरी जो जसीडीह थाना क्षेत्र के धोबिया टोला की रहने वाली थी।

मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद सीता ने दो बच्चे को जन्म दिया। दोनों काफी छोटा है।

कुछ दिन बाद से पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। इसे लेकर पूर्व में भी महिला थाना और जसीडीह थाने में पंचायती हुआ था।
परिजनों का कहना है कि इसके बावजूद भी मंगलवार को पति सहित ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे जहर दे दिया और जब हालत खराब होने लगी तो सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया।
जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम आप पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



