
Madhupur (Deoghar): सोमवार को देवघर जिले के भिरखीबाद चौक पर वाणिज्य कर विभाग ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चिप्स गिट्टी से लदे दो ट्रक को टीम द्वारा जब्त किया गया।

बताया जा रहा कि चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने दो ट्रकों को रोका। चालक से ट्रक में लदे गिट्टी का कागजात मांगा गया। कागजात प्रस्तुत नहीं करने दोंनों ट्रक को जब्त कर बुढ़ैई थाना की पुलिस हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ैई थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्ग से गिट्टी लदा ट्रक बिना कागज बिहार ले जाने की सूचना मिलने पर सेल टैक्स विभाग द्वारा विशेष टीम गठित कर भिरखीबाद मुख्य मार्ग में जांच अभियान चलाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


