
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ इलाके के रहने वाले एक छठे वर्ग के छात्र को सदर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। बच्चे के परिजनों ने स्कूल के प्रधानाध्यापिका पर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

छात्र का नाम आयुष सरकार, पिता सुकांतो सरकार है जो नंदन पहाड़ स्थित माउंट कार्मेल स्कूल (Mount Carmel School,Deoghar) का छात्र है। छात्र के परिजनों का कहना है कि स्कूल की प्रिंसिपल अनीता सोनार ने उसके साथ मारपीट की है, जिससे बच्चे को गहरी चोट आई है। बताया जाता है कि छात्र के पिता भी उक्त स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

इधर, स्कूल की प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल में बच्चों के साथ कोई मारपीट नहीं की गयी है। यह आरोप बेबुनियाद और झुठा है।


