
देवघर: गुरुवार को रॉटरी क्लब देवघर के द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन निजी होटल में किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मान्नित किया गया।

चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन 25 जुलाई को ऑनलाइन किया गया था। विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा देकर सम्मानित किया गया। वहीं, निर्णायक मंडल के प्रतिष्ठित सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न शहरों के 192 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन हिस्सा लिया था। प्रतिभागियों द्वारा चित्रंकित चित्रों को व्हाट्सएप के द्वारा अपने-अपने ग्रुप में डाला गया।निर्णायक मंडल में शामिल मार्कंडेय जजवाड़े , पवन राय, नरेंद्र पणजीयारा, और सुनील अग्रवाल ने अपने अपने स्तर से जांच कर तीनों ग्रुप में सफल रहे प्रतिभागियों के नाम घोषित किया।
जो निम्न प्रकार है :
- 1. (ग्रुप 6 से 10 साल) प्रथम – ईशाना अंबस्ट, द्वितीय -रतनजीत जाना, तृतीय – यस कुमार,
- 2. (ग्रुप 10 से 14 साल) प्रथम -शालिनी साहा,द्वितीय -आदित्य कुमार, सौम्या ,तृतीय -दिव्यांशी सिंघानिया
- 3. (ग्रुप 14 से 17 साल) प्रथम -लिपिका मूंदड़ा, द्वितीय- सुंदरम कुमार दे, तृतीय -गौरव कुमार सुल्तानिया, अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आनंद साव, सचिव अमित गुप्ता, कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र सिंघानिया, प्रमोद छावछरिया, पीयूष जायसवाल, डॉ अमित प्रसाद, डा.सुनील सिन्हा, आशीष बथवाल, आनंद साह, जय प्रकाश चौधरी, नीरज अग्रवाल, नीलेश कोठारी, मनीष धानुका और क्लब के अन्य सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।



