
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित सिंघवा जलापूर्ति केन्द्र से तार की चोरी करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जेल गये अभियुक्त का नाम मोहन महथा (चंदाजोरी), सोनू कुमार महथा (नंदन पहाड़) और निखिल महथा (महेशमारा) का रहने वाला है।

बताते चलें कि कार्यालय कर्मियों ने खदेड़कर एक चोर को दबोच लिया और उसे नगर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने दबोचे गये चोर से कड़ाई से पुछताछ किया तो उसने अन्य साथियों का नाम पुलिस को बताया। गुरूवार की देर रात को नगर पुलिस ने छापेमारी कर अन्य दो को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब रहे कि इसे लेकर नगर थाना में विभाग के कनीय अभियंता अभय कुमार ने मामला दर्ज कराया था। कहा था कि 13 अक्टूबर को सिंघवा स्थित डब्लूटीपी से तार काटकर चोर तार को जला रहे थे। वहां पदस्थपित चौकिदार आनंद कुमार यादव ने उसे देख लिया। उसके बाद कार्यरत अन्य कर्मियों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।


