
Deoghar: देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 600 ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर एसडीपीओ पवन कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर विशेष रूप से जानकारी दी।

बताया कि दोनों गांजा तस्कर की गिरफ्तारी सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के धनवे मोड़ के पास से किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश कुमार मंडल जरका सोनारायठाढ़ी, महेंद्र मंडल चन्दना ठाढ़ी मोड़ मोहनपुर का रहने वाला है।

दोनों के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इनके पास से एक पैशन प्रो बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया है।


