
Deoghar Fire News: देवघर के बड़ा बाजार स्थित पेड़ा गली में बाबा मंदिर से 100 मीटर दूरी पर एक चूड़ी की दुकान में पटाखे की वजह से आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही बाजार में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और आग बुझाने की कोशिश की जाने लगी। वही आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गयी है।


स्थानीय लोगो और फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू को लेकर काम किया जा रहा है। हालांकि अभी कितने का नुकसान हुआ है। यह आकलन नहीं किया जा पा रहा है।
पिछले 1 घंटे से स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की टीम आज पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
यह न्यूज़ अभी डेवेलप हो रही है……


