
Deoghar: देवघर जिले में नशे का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है। देवघर के युवा नशे की गिरफ्त में कैद हो रहे हैं। जिसपर लगाम कसने के लिए देवघर पुलिस भी एक्शन मोड में है। देवघर पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री व सेवन करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के पास से लगभग 25 हजार रूपये कीमत का ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है।

प्रेसवार्ता कर सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के झोंसागढ़ी इलाके में कुछ युवकों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ/ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही एसपी सुभाषचन्द्र जाट ने उनके नेतृत्व मेें एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिये भेजा।

छापामारी कर लालकोठी निवासी संजय कुमार चौधरी एवं राम मंदिर रोड झौंसागढ़ी निवासी अनुभव कुमार राउत को 4.40 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक बाइक भी बरामद किया गया है। पुछताछ में दोनों बताया कि वे लोग करमाटांड़ निवासी मोनू शेख के पास से ब्राउन शुगर खरीद कर बेचने का कार्य करते हैं। बताया कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावे नगर थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार मंडल, एसआई संजीत कुमार, एसआई सुमन कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।


