
Deoghar: श्रावणी मेला 2026 को लेकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। अलग-अलग फीडर्स से जुड़े लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को भी शहरी इलाकों में रखरखाव का कार्य किया जायेगा। जिसको लेकर छह घंटे बिजली कटी रहेगी।

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार ने जानकारी दी की 9 जुलाई 2026 गुरुवार को श्रावणी मेला 2026 में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए रख रखाव का कार्य किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज पीएसएस से 11 केवी टाउन-1 फीडर, 11केवी कांवरिया फीडर और पीएसएस डाबरग्राम से 11 केवी देवघर- 2 फीडर का लाइन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बंद रहेगा।
इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल

जिस कारण जटाही मोड़, कृष्णापुरी, बरमसिया, अंबेडकर नगर, साकेत विहार, इंदिरा नगर, डीसी आवास, बाघमारा बस स्टैंड, देवघर रेलवे स्टेशन, खिजुरिया, कांवरिया पथ, दुम्मा, भगवान टॉकिज, बिज बाजार, रॉय एंड कंपनी मोड़, मदरसा, स्टेशन रोड, रॉय बंगला, काली मंदिर, एलआईसी मोड़, बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन,काली मंदिर, सुभाष चौक, पुराना बस स्टैंड सहित संबंधित क्षेत्रों में उक्त अवधि के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


