
Deoghar: इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाने के क्रम में विषपान करने वाली एक महिला की मौत रविवार को हो गई थी। मृतका का नाम 28 वर्षीय गुजन देवी है। जो बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के भैरोगंज बरमसिया की रहने वाली थी।

रविवार की मायके से परिजन के नहीं पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम नहीं किया गया था। सोमवार के मृतका के मायके मुंगेर जिला के गंगटा मोड़ दरियापुर से परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। उसके उपरांत बैधनाथ धाम ओपी प्रभारी विनोद कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई लालू रजक ने ससुराल वालों पर बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

कहा है कि 2012 में बहन की शादी चांदन थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी मुकेश रजक के साथ किया था। शादी के बाद से ही बहनोई के दोनों भाई एवं पिता विनोद रजक बात बात पर बहन के साथ मारपीट करते थे। जिसे वह सहती आ रही थी। इसी क्रम में बहन को दो बेटा और एक बेटी हुआ। कहा है कि तीन- चार वर्ष पूर्व इनलोंगो ने गर्म माड़ शरीर पर डाल दिया था। जिससे वह जल गई थी।
जिसका इलाज उनलोंगो ने कराया था। बहन ने इस मामले को लेकर केस करने से मना कर दिया था। कहा है कि विश्वकर्मा पूजा से लगातार ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे थे जिसकी जानकारी बहन ने फोन पर दी थी। उसने मृतका के पति मुकेश रजक, भाई संतोष रजक और उसके पिता विनोद रजक पर जहर देकर जान मारने का आरोप लगाया है।


