
Deoghar: जसीडीह-झाझा रेलवे ट्रैक स्थित तुलसीटांड़ हॉल्ट के पोल संख्या 330/31 के पास पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। घटना देर रात की बतायी जाती है। घटना की बावत जीआरपी आसनसोल डिवीजन के द्वारा पहले जसिडीह थाना को सूचना दी गई।

उसके बाद जसीडीह थाना के एसआई अविनाश कुमार सदलबल जसीडीह जीआरपी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।


