By: कुणाल शांतनु
दुमका।
मसानजोर डैम में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गयी। घटना शनिवार देर शाम की ही है, जिसे रविवार को गोताखोरों द्वारा निकाला गया।
दरअसल, शनिवार की देर शाम मसानजोर थाना क्षेत्र में मछली मारने के लिए गए डामरी गांव का 65 वर्षीय मछुआरा चांदो बास्की मसानजोर डैम गया। मछली पकड़ने के क्रम में बास्की डैम में डूब गया। मछुआरे के डूबने की जानकरी पुलिस को रात में ही मिली। रात में ही पुलिस द्वारा मछुआरे को तलाशने का प्रयास किया गया लेकिन बरामदगी नहीं हो सकी। रविवार की सुबह से गोताखोरों की टीम लगातार तलाश में लगी थी। काफी देर बाद वृद्ध मछुआरे के शव को निकाला जा सका।