
Deoghar: निकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Nikon India Private Limited) और देवघर के डीलर गणेशास इन्फोटेक (Ganeshas Infotech) ने संयुक्त रूप से एक वेडिंग वर्कशॉप (Wedding Workshop) का आयोजन कराया। इस वर्कशॉप में करीब 90 स्थानीय फोटोग्राफर को नई तकनीक और नए प्रोडक्ट के लिए प्रशिक्षित किया गया। फोटोग्राफर्स के लिए वर्कशॉप का आयोजन 12 सितंबर को ही किया था। जिसमें निकोन की तरफ से मेंटर मधु रजक ने ट्रेनिंग कंडक्ट कराया। निकोन के ASM मनीष कुमार सिंह, प्रमोटर निरुपम स्वर्णकार भी ट्रेनिंग में उपस्थित थे।

स्थानीय डीलर गणेशा इन्फोटेक के प्रोपराइटर पीयूष जायसवाल ने बताया कि गणेशा का एसोसिएशन निकॉन के साथ पिछले 12 सालों का है और कंपनी के साथ मिलकर हमेशा ही ऐसे तकनीकी वर्कशॉप का आयोजन होता आया है और आगे भी होता रहेगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य स्थानीय प्रोफेशनल फोटोग्राफर का स्किल्ड डेवेलप करना है ताकि वह किसी भी शहर के फोटोग्राफर से हर चीज में बराबर रहें और अपने कस्टमर्स को बेस्ट सर्विस दे पाएं।

वहीं, निकॉन इंडिया ने अपने नए कैमरा Z30 (Camera Z30) के बारे में जानकारी दी कि कैसे ये कैमरा ब्लॉगर (blogger) के लिए लाभदायक है। इस कैमरे से आप दो घंटे तक लगातार वीडियो शूट कर सकते हैं। अन्य खुबिया भी इस Z30 के बारे मे बताया गया। देवघर में निकोन इंडिया इस तरह का वर्कशॉप आगे भी कराता रहेगा और नई टेक्नोलॉजी से यहाँ के फोटोग्राफर्स को अवगत कराता रहेगा।


