
Godda: गोड्डा में एक बार फिर जहरीले मादक पदार्थ के साथ एक की गिरफ्तारी की गयी है। हाल के दिनों में लगातार ये तीसरी गिरफ्तारी है जब ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार करने में नगर थाना की पुलिस को सफलता मिली है। बुधवार को नगर थाना द्वारा कुछ युवकों को ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा था जिसके दिए गए टिप्स पर गुरुवार को छापेमारी कर एक कपड़ा व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 2.63 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया है।
कपड़ा दूकान में बेचा करता था ब्राउन शुगर

बुधवार को नगर थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि हॉस्पिटल रोड स्थित असनबनी में एक रेडीमेड की दूकान से ब्राउन शुगर की बिक्री हो रही है। जिसके बाद गुरुवार को औषधि निरीक्षक रंजित चौधरी के साथ नगर थाना की पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो कुल 2.63 ग्राम ब्राउन शुगर जो 18 पुड़िया के रूप में बनाकर बिक्री के लिए रखा गया था वो बरामद किया गया। इसके अलावे डिजिटल माप तौल की मशीन की बरामद की गयी। बरामदगी के बाद सागर कुमार नामक दूकानदार को भी गिरफ्तार किया गया।


एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह द्वारा नगर थाना में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गयी कि पुलिस नशीले और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को मुस्तैद है।


