
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के वियोरॉय मॉल के पास से एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के खपचका निवासी बादल राज ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 28 दिसंबर को वह बाइक खड़ी कर आइलैक्स के अंदर सिनेमा देखने चला गया था। जब सिनेमा देखकर वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली।

नगर पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी है।


