देवघर।
विकास पुरुष कहे जाने वाले झारखण्ड के गोड्डा लोकसभा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (Dr. Nishikant Dubey) का जन्मदिन उनके लोकसभा क्षेत्र में धूमधाम से समर्थकों द्वारा मनाया गया।
देवघर में भी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का 52वां जन्मदिन उनके अपनों और चाहने वालों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। कहीं केक काटे गए तो कहीं गरीबों के बीच दान किया गया। किसी ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंच निशिकांत दुबे की लंबी उम्र की कामना की तो किसी ने पुरे बाबा नगरी में पोस्टर-बैनर लगा डॉ. दुबे को बर्थ डे विश किया।
माता-पिता ने की विशेष पूजा
बेटे के जन्मदिन पर सांसद निशिकांत दुबे के माता-पिता बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे। माँ-पिता के द्वारा बेटे के दीर्घायु होने व स्वस्थ्य रहने की कामना के साथ विशेष अनुष्ठान व हवन-पूजन किया गया।
बाबा मंदिर में इस दौरान निशिकांत दुबे के कई समर्थक भी मौजूद रहे।
समर्थकों ने काटा केक, बांटे कंबल
वहीं, जसीडीह में भी निशिकांत दुबे के समर्थकों ने केक काटकर व जरूरतमंदों के बीच कंबल व मिठाई बांटकर सांसद का जन्मदिन मनाया। यह आयोजन सांसद प्रतिनिधि हरिकिशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दरम्यान दर्जनों समर्थक मौजूद रहे।
गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के 52वें जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने देवघर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगा डॉ. दुबे को जन्मदिन की बधाई दी।