
Deoghar: देवघर नगर थाना में पदस्थापित एक एएसआई की कथित तौर पर दूसरी पत्नी का दावा करने वाली एक महिला अपने बच्चे के साथ न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची। हालांकि, वहां उपस्थित पुलिस वालों ने महिला को एसपी से नहीं मिलने दिया और वह वापस लौट गयी।

महिला एसपी कार्यालय के बाहर कर्मियों से मिन्नत कर रही थी कि उक्त एएसआई ने झांसे में लेकर उससे दूसरी शादी कर ली और बुढ़ई में डेरा दिलाकर रखने लगा। उससे उसे एक लड़का भी है। उसी का इलाज कराने के लिये उससे रूपये मांगते है तो वह नहीं दे रहा है और कहता है कि तुमसे शादी नहीं किये हैं। बच्चा बिमार रहने के कारण उसके इलाज के लिये इधर-उधर भटक रहे हैं।

महिला का कहना था कि वह एसपी साहब के पास इंसाफ का गुहार लगाने आयी है। महिला ने आरोप है कि जब उक्त एसआई से उसने शादी की तजि तो उस वक्त कहा था कि उसकी पत्नी इस दुनिया में नहीं है। इसी का झांसा देकर उसने उससे शादी कर ली। कुछ दिनों तक तो खर्चे का वहन किया लेकिन अब कहता है कि उसकी पत्नी जिंदा है।


