Ranchi: राज्य में जारी सियासी उथलपुथल के बीच हेमंत सरकार आज एक दिन के लिए झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर विश्वासमत हासिल किया। सदन में विश्वास मत के पक्ष में 48 मत पड़े। विपक्ष इस मौके पर नदारद रहे।
सदन के बाहर से ही विपक्षी भाजपा विधायकों ने आक्रामक रुख अपनाया। सदन के बाहर सख्त रुख दिखाने वाले भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैसे ही विश्वास मत के प्रस्ताव पर बोलना शुरू किया तभी भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ही मुख्यमंत्री ने सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा। इसके बाद भी सदन में हंगामे की स्थिति बनी रही।
विपक्ष दुमका में लड़की जिंदा जलाने व दुष्कर्म की घटनाओं के माध्यम से सरकार को घेरा. हालांकि, सरकार की ओर से इसका जोरदार जवाब दिया गया। करीब ढाई घंटे चले सत्र में लगातार हंगामा होते रहा।