
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ सिविल लाइन इलाके में चोरों ने चार सितंबर को दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर 50 हजार नगद सहित 8 लाख 66 हजार की चोरी कर ली। चोरों ने दिन के ढाई बजे से 6 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले को लेकर डीसी कार्यालय में कार्यरत नंदन पहाड़ रोड सिविल लाइन निवासी सत्यम प्रकाश ने आवेदन देकर नगर थाना मेंं शिकायत की है।

मामले में कहा है कि उसके भाई जसीडीह रेलवे में कार्यरत हैं। रविवार को वह घर में अकेला था इस वजह से भाई ने उसे जसीडीह आकर खाना खा लेने को कहा। वह दोपहर दो बजे के आसपास घर में ताला लगाकर भाई के यहां खाना खाने चला गया। जब वापस लौटा तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर कमरे में रखा आलमारी, बक्सा टूटा हुआ था और सारा सामान अस्त व्यस्त था। उसमें रखा नकदी और सोने चांदी की जेवरात गायब था। ड्युटी में व्यस्तता के कारण फोन पर 4 सितंबर को ही नगर थाना को सूचना दे दिया था। 5 सितंबर को उसने थाना में आवेदन देकर चोरी हुए सामानों का लेखा जोखा दिया।


चोरों ने आलमारी में रखे 50 हजार नगद, सोने का चेन दो, कर्णफुल सोना का 6 पीस, मांग टीका एक, चुड़ी 04, पायल 03 जोड़ा चांदी का, कमर बंद एक, अंगुठी 02 सोना का तथा बिछीया एवं अन्य आभूषण की चोरी कर ली। आवेदन लेकर नगर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।


