
Deoghar: जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बाइक सवार झपट्टामार गिरोह के सदस्यों ने संत फ्रांसिस स्कूल व एक पेट्रोल पंप के बीच ऑटो सवार एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की छिनतई (snatching) कर ली। छिनतई का शिकार हुए व्यक्ति का नाम राकेश तिवारी है जो देवघर नगर थाना क्षेत्र के साकेत बिहार का रहने वाला है, जबकि मूल रूप से बिहार के जमुई जिला के गिधौर थाना क्षेत्र के सोहजाना का निवासी है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि वह जसीडीह स्थित स्टेट बैंक शाखा (State Bank Branch) से चेक के माध्यम से एक लाख रुपये निकाल कर देवघर ऑटो (Auto) से लौट रहा था। वह ऑटो के साइड में रुपये से भरे बैग को अपने बांह के नीचे दबा कर बैठा था। उसी दौरान चलती ऑटो में ही संत फ्रांसिस स्कूल व पेट्रोल पंप के बीच बाइक पर सवार दो अपराधी आये और बांह के नीचे दबे रुपये से भरा बैग झपट कर देवघर की ओर फरार हो गए।

जानकारी मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खांगलने में जुट गई है।


