
Deoghar: देवघर- गिरिडीह मुख्यमार्ग पर रोहणी नावाडीह के पास अनियंत्रित होकर एक कार पलट गयी। इस घटना में कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में विमला देवी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी और संजीव कुमार के नाम शामिल हैं।

सभी लोग धनबाद के गोविन्दपुर के रहने वाले हैं। सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल मेंे भर्ती कराया गया है। घटना की बावत घायलों ने बताया कि वे सभी लोग देवघर बाबाद्याम पूजा करने आये थे।

पूजा अर्चना करने के उपरांत वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रोहणी नावाडीह स्थित एक मोड़ के पास कार अनियंत्रित हो गयी और पलट गयी।
घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से एंबूलेंस के माध्यम से सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।



