
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया रोड स्थित कनिजोर पुल के पास स्थित एक राशन दुकान में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर नगदी सहित लगभग 30 हजार के सामान की चोरी कर ली। इसे लेकर दुकान संचालक चितोलोढिया निवासी विशाल कुमार वर्णवाल ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

उन्होंने कहा है रविवार की रात को 9 बजे के आसपास दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार को 9.30 बजे सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि दुकान में लगे शटर का ताला टूटा हुआ है। शटर को उठाकर जब अंदर गया तो देखा कि दुकान में रखा सामान तीतर-बितर है। दुकान से तेल, साबुन, ड्राई फ्रूट्स, मशाल सहित अन्य राशन का सामान सहित नगदी गायब है।


कहा है नकदी सहित 30 हजार रुपया के सामान की चोरी हुई है। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


