
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ तालाब में युवक की डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह नंदन पहाड़ तालाब में शव पानी के ऊपर तैरते हुए दिखाई दिया। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला।

युवक की पहचान अंशु उर्फ सुधांशु वर्णवाल सिंघवा का रहने वाला है। शव मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।परिजन ने पहुंचकर शव की पहचान की। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। साथ में मोबाइल भी था जो घटना स्थल से गायब है ।

आस पड़ोस का भी कहना है कि अंशु बहुत ही सीधा और सरल स्वभाव का था। उसकी शादी के लिए बातचीत चल रहा था। परिजन असमंजस में है कि यह घटना कैसे हुआ। फिलहाल शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


