
Dumka: दुमका में एक बार फिर से एक नाबालिग की एक दरिंदे द्वारा हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में गंभीर पहलू यह है कि नाबालिग गर्भवती थी।

दरअसल, बीती शाम दुमका के यूनिवर्सिटी ओपी क्षेत्र के श्रीअमड़ा गांव में बीती शाम एक नाबालिग का पेड़ से लटकता शव मिला था। पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो पता चला कि वह रानीश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और मजदूरी करने रोज दुमका आती थी। पुलिस के छानबीन में यह भी सामने आया कि काम के दौरान ही उसका संपर्क एक राजमिस्त्री से हो गया और इसी में वह गर्भवती हो गई।

शुक्रवार शाम नाबालिग का शव मिलने के बाद जब उसका पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस इस में युवक का नाम बताने से परहेज कर रही है। दुमका के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बिना कैमरे के सामने आए कहा कि आरोपी युवक गिरफ्तार हो गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


