
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में गुरुवार को आसमान से कहर बरपा। यहां बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो घायल हो गए।

बता दें कि मथुरापुर स्टेशन के बगल में साप्ताहिक हाट गुरुवार को लगता है। जिसमें आसपास के दर्जनों गांव के किसान अपना-अपना सामान बेचने और खरीदने पहुंचते हैं। आज भी साप्ताहिक हाट लगा था। तभी तेज बारिश होने लगी और अचानक आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही तीन दुकानदार की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतक में अहमद शेख देवीपुर प्रखंड के कारीकाद गांव का बताया जा रहा है। वही दूसरा व्यक्ति कारू मियां जो देता गांव और तीसरा व्यक्ति लक्ष्मण मंडल जो मणीगढ का रहने वाला बताया जा रहा। वही दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


