
Deoghar: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम जितनी तेजी से बना था किसी कारणवश उतनी ही तेजी से कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना है। वैसे मुख्यमंत्री के आगमन मात्र की खबर से जिला प्रशासन के साथ-साथ जेएमएम कार्यकर्ताओं ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली थी।

कोई एयरपोर्ट तो कोई सर्किट हाउस तो कोई मन्दिर में अपनी तैयारियों को लेकर जूटे हुए थे और सभी मे काफ़ी उत्साह दिख रहा था। जल्दबाजी में कार्यकर्ताओं ने झंडा बैनर भी लगाने की शुरुआत कर दिया था। लेकिन, कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना से सबों में निराशा हांथ लगी है।


