
Giridih: जमुआ थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से प्रभु वर्मा (35) की मौत हो गयी। प्रभु वर्मा जमुआ के मानपुरा गांव का रहने वाला था। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को लेकर जमुआ घंटों मेन रोड जाम किया। घटना की जानकारी मिली तो जमुआ थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर रोड जाम को हटाया।

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्रभु वर्मा अहले सुबह खेत जा रहे थे। पहले से हाईटेंशन तार खेत में गिरा हुआ था। तार पर मृतक की नजर नहीं पड़ी, जिसे उसका पांव तार पर पड़ गया और मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे और शव को लेकर रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था की सिर्फ बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है।


