
Deoghar: इन दिनों देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध कोयला, अवैध पत्थर व अवैध बालू खनन के रोकथाम को लेकर जिले के उपायुक्त व पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को इन करोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इसको लेकर सारठ पालाजोरी मुख्य सड़क पर सारठ प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार को अहले सवेरे अवैध गिट्टी लोड हाईवा को सारठ पुलिस ने जब्त कर लिया।

इस बावत थाना प्रभारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उपायुक्त एवं पुलिस कप्तान के निर्देश पर अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर कारोबारियों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार को पालाजोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी शिवाजी भगत एवं सारठ पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान पालाजोरी की ओर से सारठ की तरफ आ रहे एक हाइवा को जब्त किया गया है। जिसमे अवैध गिट्टी लोड है।
हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही हाईवा का चालक फरार हो गया है।


