New Delhi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन को गुरुवार सुबह बड़ा झटका लगा है। सूत्रों का दावा है कि चुनाव आयोग ने सीएम सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश राजयपाल को भेजी है।
सूत्रों ने दावा किया है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यपाल को पत्र भेजा है। ऐसे में राज्यपाल की तरफ से आखिरी फैसला जारी किया जाएगा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अवैध खनन मामले से तार जुड़ने के आरोप में सोरेन की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश के गयी है।
आधिकारिक तौर पर इस संबंध में अधिक विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है। जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।