
Sarath (Deoghar): जिले के सारठ सीएचसी प्रभारी जियाउल हक ने बुधवार को पुलिस बल के साथ सारठ स्थित हेल्थ केयर नर्सिंग होम एण्ड ट्रामा सेंटर (Health Care Nursing Home And Trauma Center) को सील कर दिया। ये कार्रवाई पूर्व मुखिया की मोहनानन्द झा उर्फ भोथो झा के मौत मामले में किया गया है।

बता दें कि 21 अगस्त को पूर्व मुखिया मोहनानन्द झा उर्फ भोथो झा की अचानक तबियत बिगड़ गयी थी। परिजन उन्हें आनन-फानन में मुस्लिम टोला में स्थित हेल्थ केयर नर्सिंग होम ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए एडमिट करवाया था। परिजनों का आरोप है इस दौरान ट्रामा सेन्टर के डॉक्टरों द्वारा गलत दवा दे दी गयी , जिससे भोथो झा की पहले से ज्यादा तबियत बिगड़ गयी। परिजनों ने तत्काल उन्हें मुरचुरा स्थित सीएचसी पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसको लेकर मृतक के भाई गजानन झा उर्फ पिंकु झा द्वारा सारठ थाना में उक्त नर्सिंग होम के डॉक्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके आलोक में जिला सिविल सर्जन डा युगल किशोर चौधरी द्वारा सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जियाउल हक को निर्देश दिया गया कि उक्त नर्सिंग होम को सीलबंद कर दिया जाय। निर्देश मिलते ही बुधवार को शाम करीब छः बजे उक्त नर्सिंग होम को सारठ थाना प्रभारी शैलेश कुमार पाण्डेय और पुलिस दल बल के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जियाउल हक द्वारा सीलबंद कर दिया गया।
Also Read:


