
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के टावर चौक स्थित कृष्णा टॉकीज गली में एक अज्ञात शव को बरामद किया गया है। वह साधु की वेशभूषा में है।

आसपास स्थित दुकानदारों ने बताया कि दिन में इसकी सांस चल रही थी। लोंगो को लगा कि बीमार पड़ा होगा कुछ देर में अपने उठ जाएगा। लेकिन शाम तक उसके नहीं उठने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। लोंगो ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दी।

देर शाम को पुलीस द्वारा लाश को उठा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस लाश के पहचान को लेकर तफ्तीश में जुटी है।


