
Deoghar: जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के समीप बोलेरो ने बाइक को धक्का मार दिया। जिसमें बाइक सवार मोरने गांव निवासी एस. अंसारी व सफरउद्दीन गंभीर रूप जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। दोनों बाइक से बाजार जा रहे थे। उसी दौरान घोरमारा के समीप बोलेरो ने धक्का मार दिया। मोहनपुर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।


