
Deoghar News : देवघर नगर थाना इलाके के हदहदिया पुल से बरमसिया की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित सुप्रभा स्कूल के पास एक अज्ञात बस ने यात्री से भरे ऑटो में टक्कर मार दिया। ऑटो पर लगभग दस की संख्या में यात्री सवार थ।

इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में आर्दश नंदन, पिंकू राज और ललीता देवी के नाम शामिल हैं। ऑटो पर सवार सभी यात्री बिहार के पटना के विक्रम के रहने वाले हैं।

घटना की बावत अभिनव अनुराग ने बताया कि सभी लोग बुधवार को बाबाधाम पूजा करने आये थे। पूजा करने के बाद गुरूवार को ऑटो से सभी लोग जसीडीह स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिये जा रहे थे।
उसी दौरान अज्ञात बस ऑटो में टक्कर मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दिया।
नगर थाना की पेट्रोलिंग पार्टी घटनास्थल पहुंची और दुघर्टनाग्रस्त ऑटो को थाना ले गयी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद ऑटो चालक भी मौके पर से फरार हो गया।


