
Jasidih/Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना प्रभारी विक्रमप्रताप सिंह सहित राज्य के कई जिले के 12 पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक झारखंड जगुआर (STF) रांची के पत्रांक संख्या 3907 दिनांक 17 जून 2022 के द्वारा किये गए अनुरोध के आलोक में सम्यक विचारोपरांत विभिन्न जिला इकाई में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए झारखड जगुआर (STF) रांची में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) झारखंड ने 18 अगस्त 2022 को संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि उपरोक्त स्थानांतरित पुलिस निरीक्षक को 24 घंटे के अंदर स्थानांतरित इकाई के लिए विरमित कर भौतिक रूप से प्रस्थान कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय को कराया जाय।
जगुआर (STF) में इनका हुआ तबादला
जसिडीह थाना प्रभारी पुनि विक्रमप्रताप सिंह देवघर जिलाबल, पुनि खुर्शीद आलम चाईबासा जिलाबल, पुनि मंजीत कुमार विशेष शाखा झारखंड रांची, पुनि विनय कुमार, पुनि कुणाल कुमार जमशेदपुर जिलाबल, पुनि लव कुमार चतरा जिलाबल, पुनि नवीन कुमार सिंह गिरिडीह जिलाबल, पुनि रवि प्रकाश राम सिमडेगा जिलाबल, पुनि अमित कुमार गुप्ता, पुनि बबलू कुमार लातेहार जिलाबल, पुनि सतीश कुमार गोराई साइबर थाना रांची, पुनि मनोज कुमार पांडेय पीटीसी हजारीबाग के नाम शामिल हैं।


